फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उन्नाव में रुकी शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस रविवार को जब उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रुकी तो यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ट्रेन लखनऊ जंक्शन से से रवाना होने के बाद ट्रेन शाम 4ः21 बजे उन्नाव पहुंची। जहां यात्री चेयरकार बोगियों में सवार हुए। वापसी में सोमवार सुबह नई दिल्ली से आने पर उन्नाव में सुबह 11ः56 बजे पहुंचेगी। दोनों ओर से दो-दो मिनट का स्टॉपेज ट्रेन को दिया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 10:25 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचती है। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन के बाद उन्नाव में भी रुकेगी। यात्रियों की मांग पर स्टॉपेज बढ़ाए गए हैं। ट्रेन अब कानपुर रेलवे स्टेशन, फफूंद, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद और नई दिल्ली रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें