लखनऊ। कानपुर स्थित गंगा नदी के पुल पर गर्डर बदलने के काम के चलते बदले रूट से शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। लखनऊ से यह ट्रेन 30 मिनट की देरी से रवाना हुई लेकिन कानपुर पहुंचने तक दो घंटे लेट हो गई। लखनऊ से जबलपुर जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस को भी हरौनी में रोका गया। जम्मूतवी से आने वाली अर्चना एक्सप्रेस तीन घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 2:45 घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 2:11 घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 2:40 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 1:45 घंटे, बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1:39 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची।