यूपी सरकार ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़े बदलाव करने के साथ ही प्रमुख सचिव व प्रमुख सचिव गृह बदल दिए।
अब शशि प्रकाश गोयल सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव होंगे। वहीं, आलोक कुमार को यूपी का प्रमुख सचिव गृह नियुक्त किया गया है।
अब तक प्रमुख सचिव गृह रहे देवाशीष पंडा दिल्ली में यूपी के रेजिडेंट कमिश्नर होंगे।
आपको बता दें कि बुधवार शाम को ही योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल करते हुए 67 अफसरों के तबादले कर दिए।
इसके पहले भी बड़ी संख्या में आईएएस व आईपीएस अफसरों के तबादले किए जा चुके हैं।