यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल)
प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. शारिब रुदौलवी ने राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुल्तानपुर का नाम न बदलने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यह किसी बादशाह के नाम पर नहीं है, सुल्तान का मतलब बड़ा और पूरा शहर या गांव (रहने की जगह) को कहा जाता है।
राज्यपाल द्वारा सुल्तानपुर का नाम कुशभुवनपुर रखने की बात पर कहा कि अगर नाम बदलना ही है तो आजादी की जंग में शहीद उनके पूर्वज काजी वजीर अली के नाम पर ‘वजीरपुर’ रखें।
उन्होंने कहा कि इल्तुतमिश के समय से करीब 800 वर्षों तक इस परिवार ने सुल्तानपुर की सेवा की।
अंग्रेजों ने परिवार के सभी 12 लोगों को घर में कैद कर तोप से उड़ा दिया था। दो साल तक इसका मुकदमा चला और काजी वजीर अली की जेल में मौत हो गई थी।