फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऊर्जा जरूरतों और पर्यावरण संरक्षण पर रखे विचार

विज्ञापन
रिवित टंडन को सम्मानित करते मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार। स्रोत ः विभाग
विज्ञापन
लखनऊ। वर्ष 2047 तक देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण कैसे हो, इस पर लखनऊ मंडल के स्कूली विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी में शनिवार को ''भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं व चुनौतियां'' विषय पर मंडलीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें लखनऊ, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली और सीतापुर के 12 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने नवीकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी नवाचार और सतत विकास जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। निर्णायकों ने विषय की समझ, वैज्ञानिक तथ्यों, मौलिक विचार और प्रस्तुति कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में लखनऊ के रिवित टंडन प्रथम, हरदोई की तस्नीम नूर द्वितीय और लखीमपुर खीरी की आराध्या वर्मा तृतीय रहीं। रिवित और तस्नीम राज्य स्तरीय संगोष्ठी में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में मंडलीय विज्ञान अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल, केंद्र प्रमुख स्वरूप मंडल , शिक्षा अधिकारी राम कुमार और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें