लखनऊ। लेटे हुए हनुमान मंदिर में बुधवार को श्री कांची कामकोटि पीठ जगद्गुरु विजयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य का आगमन हुआ। उन्होंने लेटे हुए हनुमान जी का पूजन किया और धर्मध्वज पर नारियल फोड़ कर ज्योत जागृत की। साथ ही रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर गाय पूजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धाश्रम के सदस्यों को वस्त्र व मिष्ठान दिए गए। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवादार एवं अध्यक्ष डॉ. विवेक तांगडी एवं महासचिव डॉ. पंकज सिंह भदौरिया, मंदिर ट्रस्ट के रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।