फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शांभवी ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैंपस की कक्षा छह की छात्रा शांभवी सिंह ने जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इस चैंपियनशिप का आयोजन ऑल इंडिया वाडो-काई कराटे-डो एसोसिएशन ने किया था। सीएमएस के संचार प्रमुख ऋृषि खन्ना ने यह जानकारी दी। खन्ना ने बताया कि शांभवी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का परिचय देते हुए से यह उपलब्धि हासिल की। यह जीत भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने का संकेत है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका भारती गांधी ने शांभवी के शानदार प्रदर्शन और बड़ी उपलब्धि पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें