फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pharmacy Course: फार्मेसी की पढ़ाई शुरू करेगा पुनर्वास विश्वविद्यालय, जल्द ही काउंसिल में किया जाएगा आवेदन

Sat, 03 Dec 2022 12:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में फार्मेसी की पढ़ाई शुरू करवाने के लिए जल्द ही शासन व फार्मेसी काउंसिल में आवेदन किया जाएगा। अगले सत्र से बीफार्मा-डीफार्मा की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फार्मेसी के क्षेत्र में बढ़ रहीं संभावनाओं को देखते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में इसकी पढ़ाई की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए उप निदेशक नामित कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। जल्द ही विवि शासन व फार्मेसी काउंसिल में आवेदन भी करेगा।

विज्ञापन


कोरोना काल के बाद विद्यार्थियों का फार्मेसी में रुझान बढ़ा है। इसे देखते हुए कई विश्वविद्यालयों ने इसकी पढ़ाई शुरू की है। अब पुनर्वास में भी कवायद शुरू हो गई है। रजिस्ट्रार रोहित सिंह की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि विवि स्ववित्तपोषित योजना में इस रोजगारपरक पाठ्यक्रम को शुरू करेगा। इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की स्थापना कर उससे संबंधित कोर्स चलाने, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) से औपचारिकता पूरा करने व अन्य कामों के लिए आईटी विभाग के डॉ. दिनेश कुमार सिंह को उप निदेशक नामित किया है। वे इससे संबंधित प्रक्रिया पूरी कर आवेदन करेंगे।

ये भी पढ़ें - डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा चलन: शादियों के लिए ऋषिकेश, जिम कार्बेट, मसूरी और जयपुर बना पहली पसंद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादियों का पैकेज: 25 लाख से एक करोड़ तक में तय हो रहे रिश्ते, दहेज का रूप बदला, सरकारी सेवकों की लग रही बोली
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राणा कृष्णपाल सिंह ने कहा, हम अगले सत्र से बीफार्मा व डीफार्मा की पढ़ाई शुरू करने के इच्छुक हैं। जल्द इसका प्रस्ताव शासन व पीसीआई को भेजा जाएगा।

एकेटीयू ने इसी साल शुरू की है बीफार्मा की पढ़ाई
एकेटीयू ने इसी साल से कैंपस में बीफार्मा की पढ़ाई शुरू की है। इसमें प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू ही हो पाई थी कि सभी 108 सीटों पर प्रवेश हो गए। पिछले साल से लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने यहां बीफार्मा व डीफार्मा की पढ़ाई शुरू की। लगातार दूसरे साल इनकी 100 व 60 सीटों पर प्रवेश के लिए काफी मारामारी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें