फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अगले साल पीडब्ल्यूडी का हो जाएगा शहीद पथ, इन्वेस्टर्स समिट के लिए संवारने का काम चालू

Sun, 29 Jan 2023 11:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया का कहना है कि जी-20 सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के लिए शहीद पथ को पूरी तरह से संवारा जा रहा है। जो भी टूटफूट थी, उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
शहीद पथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के विकास का प्रतीक बने 23 किमी. लंबे शहीद पथ को वर्ष 2024 की शुरुआत में पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करने की तैयारी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने शहर से गुजरने वाले चार राजमार्गों को लिंक करने के लिए इसे बनाया था। अब इस सड़क को रखरखाव और ट्रैफिक की आवाजाही हेतु उपयोगी बनाए रखने के लिए पीडब्ल्यूडी की नेशनल हाईवे (एनएच) विंग को हैंडओवर किया जाएगा।

विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया का कहना है कि जी-20 सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के लिए शहीद पथ को पूरी तरह से संवारा जा रहा है। जो भी टूटफूट थी, उसे ठीक करा दिया गया है। उधर, एनएचएआई की ओर से बनाई जा रही आउटर रिंगरोड का काम भी इसी साल खत्म हो जाएगा। इसके बाद वह शहीद पथ को अपने पास न रखकर पीडब्ल्यूडी को दे देगा। इसके रखरखाव के लिए जरूरी रकम केंद्र सरकार के सेंट्रल रोड फंड से सीधे पीडब्ल्यूडी को मिलती रहेगी। पूर्व में सीतापुर रोड से अयोध्या रोड के बीच बनी रिंगरोड को भी पीडब्ल्यूडी की एनएच को हैंडओवर किया जा चुका है।

...बस रिंगरोड न बन जाए शहीद पथ
पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर के बाद बस यही डर है कि शहीद पथ का हाल भी रिंगरोड की तरह न हो जाए। चार लेन की रिंगरोड बनाने के साथ सर्विस लेन बनाई गई थी। यह अब या तो खत्म हो चुकी है या इस पर अतिक्रमण हो गया है। ऐसे में लोकल ट्रैफिक भी मुख्य सड़क पर चलने लगा, जिसने जाम के हालात पैदा कर दिए हैं। शहीद पथ पर इस गलती को होने से पीडब्ल्यूडी एनएच को रोकना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें