फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीवान में गूंजे शबद कीर्तन

विज्ञापन
दीवान में गूंजे शबद कीर्तन
विज्ञापन
लखनऊ। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से सदर गुरुद्वारा में सिखों के चौथे गुरु रामदास जी को समर्पित दो दिवसीय गुरमति दीवान का समापन रविवार को हो गया। दीवान का आरंभ हजूरी रागी प्रताप सिंह ने आसा दी वार के कीर्तन से किया। ज्ञानी हरविंदर सिंह ने कथा के जरिये गुरु रामदास के जीवन, उपदेशों और कार्यों की जानकारी दी। अमृतसर से आए हजूरी रागी संदीप सिंह ने गुरु रामदास रखो सरणाई... की अमृतमयी प्रस्तुति देकर संगत को भावविभोर कर दिया। स्वास्थ्य शिविर भी लगा। समापन अरदास और गुरु के लंगर के साथ हुआ। प्रमुख रूप से गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार तेजपाल सिंह, लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी, सरदार कुलबीर सिंह कोहली, इंदरजीत सिंह, आदि मौजूद रहे।

दीवान में गूंजे शबद कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें