फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसजीपीजीआई का 30वां दीक्षांत समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एसजीपीजीआई का 30वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को श्रुति प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। इस समारोह में 279 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। 13 उत्कृष्ट शिक्षक, शोधकर्ता, डॉक्टर और विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों और स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि राज्यपाल मेडल देने के साथ विद्यार्थियों की उपाधियों को डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर अपलोड भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें