फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई की ओपीडी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई की ओपीडी में पॉजिटिव मरीज आने के बाद सोमवार को न्यू ओपीडी को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद इसे अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में पीजीआई की ओपीडी में पॉजिटिव मरीज आने का मुद्दा उठाया था। खबर छपने के बाद निदेशक ने ओपीडी को पूरी तरह से सैनिटाइज कराने और बंद करने का निर्देश दिया। इससे पहले सिर्फ नेफ्रोलॉजी की ओपीडी सैनिटाइज कराई गई थी। अब मरीजों को भर्ती करने की नई व्यवस्था पुरानी ओपीडी में की गई है। यहां आने वाले मरीजों की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। यदि गंभीर मरीज होंगे तो उन्हें पुरानी ओपीडी के वार्ड में भर्ती कर लिया जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विभाग के वार्ड में भेजा जाएगा। यदि मरीज पॉजिटिव आता है तो उसे राजधानी कोविड-19 हॉस्पिटल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें