महराजगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर महराजगंज की एक युवती के साथ यौन शोषण किया। आपत्तिजनक तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने इनकार कर दिया।
युवती ने उसके खिलाफ महराजगंज थाने में तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि शिवरतनगंज थाने के गांव राजापुर हलीम के रहने वाले सुनील से मोबाइल पर उसकी बातचीत होती थी। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। शादी करने का अनुरोध किया तो शादी से इंकार कर दिया। कोतवाल बालेंद्र गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।