मोहनलालगंज। क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने मनीष पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती के मुताबिक एक वर्ष से मनीष से प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने शादी का झांसा दिया और यौन शोषण किया। आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात करा दिया। उन्होंने शादी की बात कही तो मनीष दहेज मांगने लगा। विरोध पर आरोपी ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।