फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, केस

Sat, 15 Jul 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अमेठी जिले की युवती से फोन पर बात कर प्रेम जाल में फंसाया और उसकी अश्लील वीडियो बनाया। धमकी व शादी का झांसा देकर उसके साथ साल भर तक यौन शोषण करता रहा। युवती से ढाई लाख रुपये भी वसूले। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र की एक युवती से ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे टाही के रामसुख यादव से तीन वर्ष पहले सोशल मीडिया के जरिये मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। उसने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और और उससे बातचीत की अश्लील बातों को रिकार्ड कर लिया। रिकार्डिंग वायरल करने की धमकी देकर महिला को एक होटल में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान चोरी से उसका वीडियो भी बना लिया। युवती ने विरोध किया तो से शादी करने का वादा किया और एक वर्ष तक यौन शोषण करता रहा।
यही नहीं युवती से कई बार में ब्लैकमेलिंग कर ढाई लाख रुपए भी ले लिए। अब युवक ने दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। युवती ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई। इसके बाद सीओ डलमऊ इंद्रपाल सिंह ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने सीओ के आदेश पर झांसा देकर यौन शोषण करने, जालसाजी व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें