फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जरूरतमंद महिलाओं को दी गईं सिलाई मशीनें

Mon, 02 Feb 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गांधी भवन के संग्रहालय सभागार में रविवार को सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान का 26वां स्थापन
विज्ञापन
लखनऊ। गांधी भवन के संग्रहालय सभागार में रविवार को सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान का 26वां स्थापना दिवस एवं सेवा समारोह मनाया गया। जरूरतमंद नौ महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। कैंसर से पीड़ित विद्यार्थी को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी गई। अन्य जरूरतमंदों को उपयोगी उपकरण दिए गए। 31 बार के रक्तदानी जितेंद्र सिंह को ''दधीचि-सम्मान'' से सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानंद एवं मालवीय जी को समर्पित कविताएं प्रस्तुत की गईं। समारोह की अध्यक्षता की समाजसेवी जीके सेठ ने की। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि चंदरनगर के राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी रहे। संचालन संस्था के संस्थापक प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार शुक्ल ने किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र निगम, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, सह सचिव विश्वास प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

गांधी भवन के संग्रहालय सभागार में रविवार को सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान का 26वां स्थापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें