फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधीक्षण अभियंता दफ्तर में भरा सीवर का पानी

Fri, 19 Jul 2024 04:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के सिविल लाइंस स्थित पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता का कार्यालय सीवर के पानी से घिर गया है। यहां सीवर के पानी के साथ एनएचएआई के नाले का पानी घुस रहा है। दुर्गंध के बीच कर्मचारी और अभियंता काम करने को विवश हैं। पिछले साल भी यही स्थिति हुई थी। इससे कई कर्मचारी डेंगू की चपेट में आए थे। अधीक्षण अभियंता ने इसके लिए नगर पालिका के चेयरमैन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित सर्किल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता को मिलाकर 16 कर्मचारी काम करते हैं। कार्यालय के सामने से रायबरेली-प्रयागराज हाईवे निकला है। हाइवे के किनारे नाला बना है। इस नाले का पानी कार्यालय परिसर में भर जाता है। मौजूदा समय में कार्यालय परिसर में जलभराव है।
इससे कर्मचारियों को निकलने में दिक्कत होती है। वाहनों को खड़ा करने में दिक्कत होती है। दुर्गंध के बीच कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं और वितरण खंडों से आने वाले अभियंताओं को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जलभराव होने से मच्छरों की भरमार है। पिछले साल कई कर्मचारी डेंगू की चपेट में आ गए थे। यदि यही हाल रहा तो इस बार भी लोग बीमार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें