फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाबालिग से दुराचार के दोषी को सात साल कैद

Tue, 15 Aug 2023 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले सोनू को पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश वीजेंद्र त्रिपाठी ने सात साल की कैद और पांच हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सरकारी वकील अरुण कुमार और अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट पीजीआई थाने में दर्ज कराई गई थी। इसमें वादिनी ने बताया था कि गांव की नाबालिग लड़की उनके घर पर रहती थी।
बगल वाले प्लॉट पर कुछ मजदूर झुग्गी बनाकर रहते थे। घटना वाले दिन नाबालिग निचले हिस्से में बने बाथरूम में गई थी, जब काफी देर तक नहीं लौटी तो वादिनी नीचे गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखा कि एक युवक बाथरूम से बाहर निकल रहा था। बाद में नाबालिग भी बाहर निकली। पूछने पर बताया कि आरोपी सोनू ने उसके साथ धमकी देकर दुराचार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें