लखनऊ। ला-मार्टीनियर कॉलेज के बेकर्स ग्राउंड में सेवन-ए-साइड नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता चार मई से खेली जाएगी। 12 मई तक चलने वाले आयोजन को अंडर-15 और अंडर-18 बॉयज स्कूल कैटेगिरी और ओपन बॉयज और ओपन गल्स कैटेगिरी में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा वेटरन वर्ग की एक चैंपियनशिप का भी आयोजन होगा। आयोजन सचिव केएन सिंह ने बताया कि नौ दिवसीय प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाग लेने के लिए इच्छुक टीमें एक मई तक अपनी एंट्री जमा कर सकते हैं। तीन मई को प्रतियोगिता का ड्रॉ जारी किया जाएगा।