राजाजीपुरम में हुए कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया।
लखनऊ। राजाजीपुरम के रामनगर प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर बुधवार को सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। इसके तहत पौधरोपण किया गया। कार्य विभाग मंत्री योगेश शर्मा की अगुवाई में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। जिला मंत्री पंकज तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी है। हर किसी को प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। अवसर पर जिला सेवा प्रमुख विशाल कोहली, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख गणेश शंकर पवार, बजरंग दल के जिला संयोजक यादवेंद्र सिंह, जिला सह प्रचार-प्रसार आदित्य तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष शिव हरि आदि मौजूद रहे।