निगोहां। कस्बे में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत राजकुमार रावत स्कूटी स्टार्ट नहीं कर पाया तो उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि घटना के वक्त राजकुमार रावत नशे की हालत में था। उसने पूछताछ में बताया कि स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी, इसलिए गुस्से में आग लगा दी। पुलिस ने जब उससे स्कूटी का नंबर पूछा तो वह नंबर नहीं बता सका।