फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in UP: कोविड ड्यूटी करने वाले करीब 6500 संविदा कर्मचारियों को एक माह का सेवा विस्तार

Wed, 12 Apr 2023 11:41 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना कर्मियों को एक माह का सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय प्रदेश में संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या को देखकर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोविड ड्यूटी करने वाले करीब 6500 संविदा कर्मचारियों को एक माह का सेवा विस्तार दिया गया है। इन्हें कोविड अस्पतालों एवं अन्य कार्यों में लगाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के करीब 6500 कोविड कर्मचारियों का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इन्हें सेवा विस्तार देने से मना कर दिया था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए एक माह का सेवा विस्तार दिया गया है।

एनएचएम निदेशक ने सभी जिला स्वास्थ्य समितियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 अप्रैल तक के लिए अस्थाई तौर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए। यह आदेश सिर्फ उन्हीं आउटसोर्स कर्मचारियों पर लागू होगा, जिन्होंने 31 मार्च तक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम पर हाजिरी लगाई है। इनका अप्रैल माह का मानदेय तभी जारी किया जाएगा तब वे इस माह एएमएस पर हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन


फिलहाल संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सच्चितानंद मिश्रा ने एक माह का सेवा विस्ता देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आभार जताया है। यह भी मांग किया है कि इन कर्मचारियों को लगातार सेवा में रखा जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें