फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के मल्हौर में घर-घर सर्वे, 3000 परिवारों की रिपोर्ट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के मलहौर निजामपुर में और गुलिस्ता कॉलोनी में बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने के बाद शनिवार को इस इलाके में सघन अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 3000 परिवारों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया। इसमें सर्दी-जुकाम, बुखार वालों की अलग से लिस्ट तैयार की गई है। तीन दिन बाद दोबारा इनकी स्थिति देखी जाएगी। यदि बुखार बना रहा तो करोना की जांच कराई जाएगी। फिलहाल इस इलाके से करीब 50 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट के कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद उसके तीन दोस्त पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद लोहिया संस्थान का एक कर्मचारी और फिर उसके परिवार और उसके मकान में रहने वाले 10 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।। कर्मचारी के तीन मंजिला मकान में कई किराएदार रहते हैं। इन किरायेदारों के पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि आसपास के इलाके में भी वायरस फैल सकता है। इसी के मद्देनजर गुलिस्ता कॉलोनी और निजामपुर को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। शुक्रवार को इस इलाके से करीब 100 लोगों के सैंपल लिए गए थे और शनिवार को करीब 50 लोगों के। हालांकि अभी तक इस सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें