फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालक की नौकरी के नाम पर भेजा सऊदी, मिला ऊंट चराने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फतेहपुर के जहानाबाद निवासी फरमान ने पारा के खुशहालगंज निवासी जैद व परिवार के चार लोगों पर 2.80 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित को चालक की नौकरी का झांसा देकर सऊदी भेजने का आरोप है। पारा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फरमान के मुताबिक दिसंबर 2025 में उन्हें काम की तलाश थी। इस संबंध में पारा में उनकी मुलाकात जैद से हुई थी। उसने उन्हें सऊदी में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। बदले में आरोपी ने उनसे कई बार में 2.80 लाख रुपये ले लिए और सऊदी भेज दिया। फरमान का आरोप है कि सऊदी में उन्हें कार चालक की नौकरी नहीं मिली, बल्कि ऊंट चराने का काम मिला। उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपी गुमराह करने लगा। वह किसी तरह से भारत लौटे और जैद के घर जाकर उससे रकम लौटाने को कहा। आरोप है कि जैद, उसके पिता शमी अहमद, मां, भाई सुफियान और सलमान ने गाली गलौज करते हुए उन्हें घर से धक्का देकर भगा दिया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें