फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चुनाव में भेजीं 27 बसें, 20 के फेरे बढ़ाए

Tue, 23 Apr 2024 04:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव-2024 में परिवहन निगम की 27 बसें चुनाव कराने के लिए भेज दी गईं। पहले चरण के मतदान में रोडवेज की 12 बसें भेजी गईं थीं। सोमवार को 15 और बसों को भेज दिया गया। बसों की संख्या घटने के बाद रूटों पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


यात्रियों की समस्याओं से निपटने के लिए 20 बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। ग्रामीण रूटों पर बसों के संचालन में कटौती नहीं की गई है। छोटे रूटों की बसों का संचालन लंबे रूटों पर किया गया है। दिल्ली, गोरखपुर, अयोध्या, आगरा आदि रूटों पर बसों का संचालन जारी है।
रायबरेली डिपो के बेड़े में अनुबंधित बसों समेत 153 बसें शामिल हैं। मतदान कराने के लिए जिलों में सेना के जवानों को पहुंचाने में रोडवेज की बसों का ही प्रयोग किया जा रहा है। पूर्व में डिपो की 12 बसों को चुनाव के लिए भेज दिया गया था। डिमांड होने के बाद सोमवार को 15 और बसें भेज दी गई हैं। रूटों पर अब 27 बसें कम हो गई हैं।
विज्ञापन

बसों की कमी होने पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए जिले की 20 बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। बसों के फेरे बढ़ने से जिले के लोकल रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर भी बसें पहले की तरह संचालित होंगी।
दिल्ली, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, काठगोदाम, हरिद्वार आदि मार्गों पर छोटे रूटों की बसों को चलाया गया है। लोकल रूटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

चालकों-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त
लोकसभा चुनाव को लेकर परिवहन निगम के रायबरेली डिपो के सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। सहालग होने के कारण रूटों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। चालकों को रूटों पर जहां भी यात्री हाथ दें, वहीं बस रोककर उन्हें बस सेवा मुहैया कराने के निर्देश दिए है। परिचालक को भी यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव में डिपो की 27 बसें जा चुकी हैं। बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें