फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रग्बी में सीनियर टीम की जीत

विज्ञापन
रग्बी में सीनियर टीम ने जीत दर्ज की, जबकि वॉलीबॉल में एनसीसी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय में 28 से 30 अगस्त तक लविवि एथलेटिक एसोसिएशन और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और रग्बी प्रतियोगिताएं हुईं। रग्बी में सीनियर टीम ने जीत दर्ज की, जबकि वॉलीबॉल में एनसीसी की टीम विजेता रही। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने विभिन्न विधाओं में संयुक्त प्रदर्शन किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा की विभागाध्यक्ष प्रो. शशि कनौजिया, एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य, वॉलीबॉल क्लब के अध्यक्ष प्रो. मो. तारिक, जूडो क्लब अध्यक्ष डॉ. रजनीश यादव, टग ऑफ वार क्लब समन्वयक डॉ. शरद चौरसिया, डॉ. जीशान और रग्बी कोच अमित कुमार समेत शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें