लखनऊ। लखनऊ स्वीमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय सीनियर स्वीमिंग चैंपियनशिप 24 मई को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित की जाएगी। एकदिवसीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर लखनऊ टीम का गठन किया जाएगा, जो लखनऊ में 30 और 31 मई को होने वाली सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेगी। लखनऊ स्वीमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रवीन कपूर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं पहले आयोजित की जा रही है। यूपी में सत्र की शुरुआत सीनियर वर्ग से हो रही है। स्टेट चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर चयनित यूपी टीम 16 से 21 जून तक अहमदाबाद में होने वाली नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी।