लखनऊ। भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा की ओर से मंगलवार को सहकारिता भवन में वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद राम नारायण साहू ने की, जबकि राष्ट्रीय प्रभारी संजय कुमार साहू विशिष्ट अतिथि रहे। मोहनलाल गुप्ता, रमेश साहू, राम प्रसाद गुप्ता, इंद्रजीत साहू सहित 50 से अधिक वरिष्ठ समाजसेवी सम्मानित हुए।
वरिष्ठ समाजसेवियों का हुआ सम्मान
वरिष्ठ समाजसेवियों का हुआ सम्मान