फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वरिष्ठ गीतकार नरेंद्र गरल, लोकगायिका डॉ. मालविका और कवि कमल को मिलेगा विपुलम् सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विपुलखंड निवासियों के संगठन विपुलम् ने इस वर्ष के प्रतिष्ठित विपुलम् सम्मान की घोषणा की है। यह सम्मान बदायूं के वरिष्ठ गीतकार नरेंद्र गरल को दिया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष आत्म प्रकाश मिश्रा ने बताया कि विपुलम् विदुषी सम्मान लोकगायिका डॉ. मालविका हरिओम को दिया जाएगा। विपुलम् युवा सम्मान कवि कमल आग्नेय को दिया जाएगा। 23वां सम्मान समारोह शनिवार (18 अप्रैल) को विपुलखंड-3 में स्थित विपुलम् पार्क में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि डॉ. हरि ओम विभूतियों को सम्मानित करेंगे। बता दें कि विपुलम् की ओर से अब तक कई प्रसिद्ध कवियों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जा चुका है। इनमें गोपाल दास नीरज, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, संतोषानंद जैसे नाम शामिल हैं। वसीम बरेलवी और स्व. कुंवर बेचैन को भी यह प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें