फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह को किया याद

विज्ञापन
प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते न्यायमूर्ति डीपी सिंह स्रोत आयोजक
विज्ञापन
लखनऊ। वस्तुनिष्ठ, निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के पर्याय माने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर जनमोर्चा की ओर से यूपी प्रेस क्लब में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डीपी सिंह ने कहा कि शीतला सिंह सत्य और जन पक्षधर पत्रकारिता के मजबूत आधार थे। राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान देश-विदेश के मीडिया संस्थान प्रामाणिक जानकारी के लिए उनका मार्गदर्शन लेते थे। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, जनमोर्चा की प्रधान संपादक सुमन गुप्ता, पद्मश्री विद्या विंदु सिंह, जनमोर्चा के संपादक राम कुमार, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन प्रेमकांत तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें