शारदा नगर स्थित सिंचाई विभाग के परिकल्प भवन सभागार में वरिष्ठ नागरिकों की संस्था सेकेंड इनिंग
लखनऊ। तेलीबाग स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन के सभागार में शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों की संस्था सेकंड इनिंग की ओर से सम्मान समारोह व संगीत संध्या का आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ नागरिकों और अतिथियों को सम्मानित किया गया। क्लब के संस्थापक सीए अतुल दुबे ने संस्था के उद्देश्यों और अब तक की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की आधारशिला है। इस पर नई पीढ़ियों को अपने सपनों की इमारत खड़ी करनी है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मयंक सोमानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
शारदा नगर स्थित सिंचाई विभाग के परिकल्प भवन सभागार में वरिष्ठ नागरिकों की संस्था सेकेंड इनिंग
शारदा नगर स्थित सिंचाई विभाग के परिकल्प भवन सभागार में वरिष्ठ नागरिकों की संस्था सेकेंड इनिंग