फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर सीनियर ने विधि छात्र पर ईंट से किया हमला, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
एमिटी विश्वविद्यालय में सीनियर ने ईंट से विधि छात्र का सिर फोड़ा
विज्ञापन

चिनहट के एमिटी विश्वविद्यालय में मामूली बात पर सीनियर ने विधि छात्र पर ईंट और कड़े से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया।
छात्र को परिवारीजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को परिवारजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पीड़ित छात्र ने मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, आशियाना के बंगला बाजार निवासी धात्रीस एमिटी विश्वविद्यालय में विधि का छात्र है।
धात्रीस के मुताबिक, वह 11 अक्तूबर की दोपहर विश्वविद्यालय परिसर के पास बैठकर नाश्ता कर रहा था।
इस बीच बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र वारिस हाशिम उसके बगल से निकला। इस दौरान उसका पैर वारिस के पैर से टकरा गया इससे वह लड़खड़ा गिर गया।
इससे नाराज वारिस ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर वारिस ने उसे पीट दिया। इसके बाद वारिस ने उस पर ईंट और हाथ में पहने जाने वाले वजनदार कड़े से हमला किया।
सिर व गर्दन पर कई वार होने से वह बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें