फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की रोल मॉडल बनकर उभरी महिला वैज्ञानिक व उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित होटल ताज में बृहस्पतिवार को आयोजित सीबीएमआर के सम्मेलन में देशभर की महिला वैज्ञानिक व उद्यमी एक साथ एक मंच पर शामिल हुईं। इंटेल इंडिया की हेड निवृति राय ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर वैज्ञानिकों व उद्यमियों को प्रतिभा, रुचि, दृढ़ निश्चय सहित सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि आप जिस चीज में अच्छे हैं, उसी से शुरूआत करें।
विज्ञापन

सीबीएमआर (सेंटर ऑफ बॉयोमेडिकल रिसर्च) के सम्मेलन ‘विमेन ड्राइविंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया’ में निवृति राय ने कहा कि आप जो करना पसंद करते हैं, उसी का अनुसरण करें और कभी हार न माने। उन्होंने आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस की मेडिकल के क्षेत्र में उपयोगिताएं भी गिनाईं। इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के मंच पर शामिल हर महिला वैज्ञानिक के चेहरे के भाव सिर्फ यही बयां कर रहे थे कि वह भावी पीढ़ी और खासकर आने वाली युवा वैज्ञानिकों के लिए एक कुछ नया करेंगी। उनका काम, नाम और उनके अनुसंधान अपार संभावनाओं की राह खोलेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य भारत की शिक्षा और उद्यम दोनों क्षेत्रों में महिलाओं के लिए मौजूदा और संभावित अवसरों से अवगत कराना था।
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) नई दिल्ली के सहयोग से हुए सम्मेलन में आईसीएमआर बॉयोएथिक्स यूनिट की डॉ. रोली माथुर, केजीएमयू की प्रो. शैली अवस्थी, टीएचएसटीआई (ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट) फरीदाबाद की प्रो. शिंजनी भटनागर, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की निदेशक व मुख्य अतिथि डॉ. सोनिया नित्यानंद, एनआईवी पुणे से निदेशक प्रो. प्रिया अब्राहम, डॉ. मोनिका शशांक, डॉ. जान्हवी राउत, डॉ. रितु त्रिवेदी सहित कई शख्सियतें ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुईं। इस दौरान सीबीएमआर के निदेशक प्रो. आलोक धवन, डीन प्रो. डॉ. नीरज सिन्हा, डॉ. संदीप वर्मा सहित करीब 50 वैज्ञानिक व 200 शोधार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चिकित्सा के लिए अनुसंधान जरूरी : रिकी केज
इस मौके को और भी खास बनाया कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रैमी अवॉर्ड विजेता, मशहूर संगीतकार व पर्यावरणविद् रिकी केज ने। उन्होंने सभी से वसुुधैव कुटुम्बकम कहते हुए कहा कि धरती ही परिवार है। सम्मेलन में बताया गया कि चिकित्सा के लिए अनुसंधान बहुत मायने रखता है। चिकित्सा एक कला है, लेकिन एक विज्ञान भी है। इस मौके पर बेसिक साइंस, आत्मनिर्भर भारत में उद्यमिता, हेल्थकेयर में लिए टेक्नोलॉजी के योगदान सहित कई चीजों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें