लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में सोमवार से सम सेमेस्टर परीक्षाओं का आगाज हुआ। इस दौरान कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कुलसचिव रोहित सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. वीके सिंह, कुलानुशासक प्रो. सीके दीक्षित, डॉ. पुष्पेंद्र मिश्रा, डॉ. आशुतोष पाण्डेय संग औचक निरीक्षण किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि बीटेक, बीफार्मा, बीवीए फाइन आर्ट, बीए, बीकॉम, पीडीसीडी, डीएड विशेष शिक्षा, बीएड विशेष शिक्षा की परीक्षाएं हुईं। पहली पाली में 698 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 650 ने परीक्षा दी। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।