लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में मंगलवार से सत्र 2026-27 की स्नातक, परास्नातक और अन्य कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवि प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया। कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि पहले दिन राजनीति विज्ञान, रक्षा अध्ययन और लोक प्रशासन की परीक्षा संपन्न हुईं। पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 7:30 बजे और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे से गेट नंबर एक, तीन (विवेकानंद द्वार) और सात से प्रवेश दिया गया।