फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 23 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि में स्नातक की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होंगी। विवि के परीक्षा विभाग ने रविवार को इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। लविवि ने बीए, बीएससी व बीकॉम तीनों पाठ्यक्रों की परीक्षा सूची जारी की है। परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ाए जाने के बाद लविवि प्रशासन ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि यूजी के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले 16 फरवरी से प्रस्तावित थीं। फॉर्म भरने में देरी के चलते कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। जारी की गई संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, बीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होकर सात अप्रैल तक चलेंगी। इसी तरह बीए तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर एक अप्रैल तक चलेंगी। बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर एक अप्रैल को समाप्त होंगी। बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होकर चार मार्च तक चलेंगी। बीकॉम तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को समाप्त होंगी। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च को समाप्त होंगी।
इसी तरह बीएससी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 3 मार्च तक चलेंगी। बीएससी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च को समाप्त होंगी। जबकि बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगीं। लविवि के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया सभी परिक्षाएं दो पालियों में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र-छात्राएं यहां से इसे देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें