फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेले में 154 अभ्यर्थियों का चयन

Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। छतोह विकासखंड परिसर में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में 154 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में 282 अभ्यर्थी जुटे, जिनका विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन, सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेला सुबह 10 बजे शुरू होना था। अभ्यर्थी तो सुबह से पहुंचने लगे, लेकिन मेले का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ। मेले का शुभारंभ करते हुए वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के मकसद से ब्लॉक स्तर पर मेले लगाए जा रहे हैं। जिला कौशल प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि रोजगार मेले में 282 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लेंस कार्ट, पुखराज हेल्थ केयर, सफायर हेल्थ सॉल्यूशन ने 154 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस मौके पर नागेश कुमार, दिनेश पाल, नफीस, अनुपम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
प्रचार-प्रसार का दिखा अभाव
छतोह विकासखंड में लगने वाले ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे विकास क्षेत्र के कई गांवों के बेरोजगारों को इस बारे में पता नहीं चल सका। पूरे बरियार मजरे लहेंगा निवासी महीपत, घनश्याम शर्मा, कुढ़ा निवासी बब्लू पासी ने बताया कि रोजगार मेले का क्षेत्र में प्रचार-प्रसार नहीं होता है। इससे बेरोजगारों मेले में नहीं पहुंच पाते हैं। उधर, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि सभी ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम सभाओं में प्रचार-प्रसार के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें