लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज ने एलएलबी पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए चयनित और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। यह सूची महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in व www.shiacollege.org पर देखी जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों को 20, 21 और 24 अगस्त को अपने शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। प्रवेश निदेशक प्रो. एमएम अबु तैय्यब ने इस संबंध में बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को तय तिथियों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच महाविद्यालय के विधि संकाय पहुंचना होगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थी प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त है।