फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई से लें मदद, पुस्तकेें भी जरूर पढ़ेंः कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 14वें अंतरराष्ट्रीय लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन प्रोफेशनल समिट-2026 का रविवार को समापन हो गया। समिट की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए डॉ. रुचि श्रीवास्तव ने बताया कि 16 सत्रों में 100 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। कुलपति ने शोधपत्रों की सराहना करते हुए एआई के उचित उपयोग, स्क्रीन टाइम कम करने और लेखन के साथ पुस्तक पढ़ने पर जोर दिया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में देश-विदेश के शिक्षाविदों ने पुस्तकालयों की बदलती भूमिका पर विचार रखे। विशिष्ट अतिथि प्रो. वीटी कांबले ने भारतीय ज्ञान परंपरा को प्राचीन बताया, जबकि श्रीलंका की डॉ. नैनी गुरवर्धना ने दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। समापन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पेक्ट्रा हुआ। प्रतिभागियों ने लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों और पारंपरिक खानपान का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें