फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एम्स से हटाए गए 120 सुरक्षा कर्मियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 120 सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया है। इससे नाराज सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर नौकरी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचे भूपेंद्र सिंह, ज्योति सिंह, शीला देवी, राम प्रताप, धीरेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार शर्मा, राजेश सिंह, महेश कुमार आदि ने कहा कि पांच साल से एम्स में सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे हैं। अचानक सभी को हटाया जा रहा है। आरोप लगाया कि पूर्व में कई कंपनियों को टेंडर दिया गया, लेकिन किसी को काम से नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें