फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीआईओएस दफ्तर में 27 को प्रदर्शन करेंगे माध्यमिक शिक्षक

Fri, 21 Jul 2023 06:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में गूंजी समस्याएं
विज्ञापन

सात सूत्री मांगों को लेकर बनी धरना देने की योजना
फोटो संख्या 18
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की इंदिरा नगर में शुक्रवार को हुई बैठक में सात सूत्री मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई। इस दौरान शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर हर किसी ने अधिकारियों की मनमानी कार्यशैली को लेकर आवाज उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 27 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में सात सूत्री ज्ञापन सौंपा जाएगा। सुबह से शाम तक चलने वाले धरने में सभी जिला पदाधिकारी, सभी शाखाओं के अध्यक्ष व मंत्री के साथ ही जिलेभर के शिक्षक हिस्सा लेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना, कैशलेस चिकित्सीय सुविधा, नवनियुक्त शिक्षकों के फरवरी 2021 से बकाया वेतन का एरियर, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, मृतक आश्रित में नियुक्त कार्मिकों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण, बोर्ड परीक्षा के पारिश्रमिक कार्यों के भुगतान समेत अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष राम मोहन सिंह ने बताया कि 10 अगस्त को नई दिल्ली में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन होगा, जिसमें काफी शिक्षक भाग लेने जाएंगे। पुरानी पेंशन हमारा हक है। हमारे बुढ़ापे का सहारा है। हर हाल में इसकी बहाली जरूरी है। नई पेंशन योजना अलाभकारी है। राज्य परिषद सदस्य शत्रुघ्न सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील दत्त, जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उमाशंकर त्रिवेदी, शिवेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, देवीशंकर वर्मा, बृजमोहन सिंह, उदय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें