फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट पर सेकेंड लैडर जांच शुरू, 20 तक नहीं बनेंगे विजिटर पास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को देखते हुए प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी एयरपोर्ट प्रशासन ने विजिटर पास पर 20 अगस्त तक रोक लगा दी है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटीज के निर्देश पर यह रोक लगाई गई है। 100 रुपये के विजिटर पास के जरिये यात्रियों के परिजन टर्मिनल में एक स्थान तक भीतर जा सकते हैं। फिलहाल यह एंट्री टिकट नहीं मिलेगा। निर्देश में एयरपोर्ट टर्मिनल, पार्किंग और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त व निगरानी को भी कहा गया है। सीसीटीवी से निरंतर रूप से नजर रखी जाएगी। एयरपोर्ट जाने वालों को जांच बढ़ाई जाएगी। पुलिस व सीआईएसएफ के जवान गाड़ी की तलाशी लेंगे। इसके अलावा सेकंड लैडर प्वाइंट जांच भी शुरू कर दी गई है। इस जांच में विमान में चढ़ने से पहले यात्रियों और उनके सामान की एक और सुरक्षा जांच होती है। इस जांच को एयरलाइंस सिक्योरिटी करती है। खासकर उन स्थितियों में जहां सुरक्षा अलर्ट अधिक हो। इसका उद्देश्य यात्रियों और उनके सामान की विमान में चढ़ने से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें