लखनऊ। मौर्य एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में फटी सीट से निकले नुकीले तारों से यात्री जख्मी हो रहे हैं। रेलवे प्रशासन से इसकी शिकायत की गई है।
मामला मौर्य एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-7 का है। यात्री मुकेश कुमार ने फटी सीट से निकले नुकीले तार की फोटो रेलवे के एक्स अकाउंट पर शेयर कर लिखा है कि इन तारों से यात्री जख्मी हो रहे हैं, लेकिन रेलवे सीट ठीक नहीं करवा रहा है। वह भी जख्मी हो चुके हैं। वहीं, बिहार व पूर्वांचल से दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर से लेकर थर्ड एसी कोच तक बिना आरक्षित टिकट के यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इससे आरक्षण कराने वाले कई यात्री अपनी सीट पर ठीक से बैठ नहीं पा रहे हैं। कोच के गलियारे से लेकर शौचालय तक उमड़े यात्रियों के कारण शौचालय तक नहीं जा पा रहे हैं।