फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसजीपीजीआई के लिए नए निदेशक की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई में नए निदेशक की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान का कार्यकाल जनवरी में पूरा हो रहा है। उनके पास कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का भी कार्यभार है। संस्थान ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब पीजीआई के निदेशक के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए आवेदन करने वाले के पास किसी चिकित्सा संस्थान या मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट से लेकर प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इसमें प्रोफेसर के रूप में कम से कम पांच साल का अनुभव जरूरी है। निदेशक का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने से पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें