फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्काउटिंग से मजबूत होती है अनुशासन की नींव

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में आयोजित स्काउट गाइड कार्यक्रम
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन राज्य ''भारत स्काउट्स व गाइड्स'' के तीन दिवसीय संभाग स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत आरडीएसओ के ईडी (वित्त) विनीत द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से अनुशासन की नींव मजबूत होती है। विद्यालय के प्राचार्य व शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शिविर में लखनऊ संभाग के 24 विद्यालयों से 173 स्काउट्स, 156 गाइड्स, 45 अनुरक्षक, 11 अधिकारी और एक क्वार्टर मास्टर समेत कुल 386 लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का नेतृत्व अजय कुमार वर्मा कर रहे हैं। समापन शनिवार को होगा। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की उपायुक्त सोना सेठ मुख्य अतिथि रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें