फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क किनारे टॉफी खरीद रहे मासूम को स्कूटी ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज में खन्ना मिल के पास सड़क किनारे दुकान पर टॉफी खरीद रहे छह साल के मासूम को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह कई फीट ऊपर उछला और फिर जमीन पर गिरा। सोमवार को इलाज के दौरान घायल मासूम की मौत हो गई। पुलिस एफआईआर दर्ज कर स्कूटी सवार को तलाश रही है।
विज्ञापन



मूल रूप से असम निवासी पाशान परिवार के साथ पटना में रहकर कबाड़ का काम करते हैं। 12 दिसंबर को उनकी पत्नी असमीना अपने बेटे सैफुल (6) व बेटी सुल्ताना परवीन को लेकर खन्ना मिल इलाके में रहने वाले अपने भाई के पास आई थीं। रविवार सुबह करीब दस बजे सैफुल सड़क किनारे एक दुकान पर टॉफी व कुछ अन्य सामान खरीदने गया था। तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। इससे सैफुल खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। जबकि स्कूटी सवार मौके से भाग निकला। सैफुल को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
हसनगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि इलाज के दौरान सोमवार को बच्चे की मौत हो गई। केस दर्ज कर लिया गया है। स्कूटी की नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गई थी। जिससे पता चला कि स्कूटी सर्वेश गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें