फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, बुजुर्ग की मौत

Fri, 19 Sep 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में बुधवार शाम स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठे हरदोई के अतरौली निवासी कन्हैयालाल (67) की मौत हो गई। वहीं चालक मास्टर चोटिल हो गए। कन्हैयालाल के बेटे श्याम ने बताया कि पिता मड़ियांव स्थित आईआईएम रोड पर साथी मास्टर के साथ रहकर अंडा का ठेला लगाते हैं। बुधवार देर शाम पिता साथी के साथ उनकी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। स्कूटी मास्टर चला रहे थे। आईआईएम रोड पर पावर हाउस चौराहे के पास स्कूटी के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने में स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक मास्टर की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें