फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैफिक सिपाही पर चढ़ाई स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में ट्रैफिक इंस्पेक्टर कृष्णपाल ने एक युवक पर ट्रैफिक सिपाही राजेश वर्मा पर स्कूटी चढ़ाने का आरोप लगाया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर कृष्णपाल ने आरोपी के खिलाफ गाजीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सिपाही राजेश वर्मा बुधवार को इंदिरानगर के कलेवा चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच राजेश को स्कूटी सवार एक युवक नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखा। आरोप है कि सिपाही ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने राजेश को टक्कर मार दी और उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। उसने सिपाही की पिटाई भी की। मौके पर पहुंची पुलिस जब तक आरोपी को पकड़ती वह भाग स्कूटी समेत भाग निकला। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या ने बताया कि स्कूटी रत्नेश सिंह के नाम पर दर्ज है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें