लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
- फोटो : amar ujala
भीषण गर्मी को देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 23 जून 2019 तक सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।
यह आदेश जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी व एडेड स्कूलों पर लागू होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो विद्यालय शुरू हो गए है वो तत्काल इस आदेश का अनुपालन करे। यदि कोई विद्यालय खुला पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।