फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शीतलहर के चलते 20 तक स्कूल बंद

Thu, 19 Jan 2017 02:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में शीतलहर के चलते आठवीं तक के स्कूल एक बार फिर से दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल अब 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके बाद मौसम को देखते हुए स्कूल खोलने या बंद करने पर विचार किया जाएगा।

यह आदेश सरकारी के साथ ही निजी विद्यालयों पर ही लागू होगा। यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई और आईएससी स्कूलों पर भी यह आदेश लागू होगा।

गौरतलब है कि पहले 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखन का आदेश था। 17 जनवरी से स्कूल खुल गए थे, लेकिन बुधवार को गलन बढ़ने पर एक बार फिर स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें